धर्मेंद्र पाजी की हालत नाजुक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय सिनेमा के इतिहास में “ही-मैन” के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता 89 साल के धर्मेन्द्र मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार के तमाम सदस्य उनके साथ मौजूद थे, लेकिन जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। आने वाले 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन है।

पंजाब के लुधियाना में 1935 में जन्मे केवल कृष्ण देओल उर्फ धर्मेन्द्र ने 1960 में “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से बॉलीवुड में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। “फूल और पत्थर”, “शोले”, “चुपके चुपके”, “मेरा गांव मेरा देश”, “धरमवीर” और “द बर्निंग ट्रेन” जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के दिल में हमेशा के लिए बसा दिया। उनकी जोड़ी मीना कुमारी, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन के साथ आज भी सिनेप्रेमियों को खूब भाती है।

सिर्फ परदे पर नहीं, बल्कि जिंदगी में भी धर्मेन्द्र सादगी और जोश की मिसाल रहे। कहते हैं, जब वह मुस्कुराते तो कैमरा खुद उन पर ठहर जाता था और जब डायलॉग बोलते तो पर्दा सुनता था। उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल और बेटियां ईशा, अहाना, अजीता, विजेता सहित पूरा परिवार उनके ठीक होने की कामना कर रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम दर्शकों तक, हर कोई कह रहा है “ही-मैन” गेट वेल सून…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...