spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर में DGP तदाशा मिश्रा का पहला दौरा… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा पहली बार जमशेदपुर पहुंचीं और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान DGP ने 14 दिनों से अपहृत उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के मामले की प्रगति की जानकारी ली और जांच को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये। जमशेदपुर पहुंचते ही DGP तदाशा मिश्रा ने शहर के विभिन्न संवेदनशील रूटों और विधि-व्यवस्था से जुड़े इलाकों का भौतिक निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने कैरव गांधी के अपहरण स्थल का भी जायजा लिया। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से DGP ने अब तक की जांच, तकनीकी साक्ष्यों और संभावित सुरागों की जानकारी ली तथा जांच में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद DGP तदाशा मिश्रा सर्किट हाउस स्थित SSP पीयूष पांडेय के आवास पहुंचीं, जहां आला पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में कैरव गांधी अपहरण कांड की जांच, तकनीकी इनपुट, संदिग्धों की गतिविधियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत DGP रांची लौट गईं। SSP पीयूष पांडेय ने मीडिया को बताया कि यह DGP का औपचारिक दौरा था, लेकिन उन्होंने संगठित अपराध और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिये हैं। शहर को अपराध और नशा मुक्त बनाने के लिये विशेष रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...