spot_img

DGP तदाशा मिश्रा ने किया ये ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की ठंडी हवा में सोमवार की सुबह एक नई उम्मीद लेकर आई। झारखंड पुलिस मुख्यालय में वह पल खास था, जब प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने जनता की तकलीफें सीधे सुनने और उनके समाधान को गति देने का संकल्प लिया। उन्होंने राज्य के कोने-कोने से आई करीब 500 से 600 जन शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निपटारे के लिये एक उच्च-स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की। इस समिति की कमान ADG अभियान टी. कंडासामी को सौंपी गई है। वहीं, उनके साथ CID के IG असीम विक्रांत मिंज, मानवाधिकार के IG क्रांति कुमार गड़िदेशी एवं कार्मिक के DIG सुरेन्द्र कुमार झा समिति में शामिल हैं। इन अनुभवी अधिकारियों की यह टीम अब हर शिकायत की समीक्षा करेगी और उसके समाधान को सुनिश्चित करेगी, ताकि जनता और पुलिस के बीच भरोसे की वह डोर और मजबूत हो सके। DGP तदाशा मिश्रा ने कहा,”जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हर शिकायत हमारे लिये एक जिम्मेदारी है, जिसे हम पूरी ईमानदारी से निभायेंगे।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...