spot_img

‘भगवान’ का भक्त थाना में कुटाया, कभी सेलिब्रिटी बनकर उसी थाने का किया था उद्घाटन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk :‘भगवान‘ के भक्त ने सेलिब्रिटी बन जिस थाने का किया था उद्घाटन, उसी थाने में उसकी कुटाई हो गई। यह इल्जाम है क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुल्कर के जबरा फैन सुधीर कुमार का। सुधीर के अनुसार, बीते गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर की टाउन थाना पुलिस ने उनके चचेरे भाई किशन कुमार को हिरासत में लिया था। जब शाम को सुधीर अपने घर पहुंचे तो घरवालों ने बताया कि किशन को पुलिस उठाकर ले गई है, लेकिन मामला क्या है इसके बारे में नहीं बताया गया। इसके बाद सुधीर खुद थाने पहुंच गए। वहां पुलिस ने उनके चचेरे भाई को हवालात में बंद कर रखा था।

सुधीर अपने भाई को हवालात में बंद देखकर सीधे उसके पास पहुंच गए और मामला पूछने लगे। इस पर उसने बताया कि उसके एक दोस्त ने जमीन खरीदी थी। इस दौरान गवाह के तौर पर उसका नाम दिया गया था। इसी जमीन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने उसे उठा लिया। हालांकि, विवाद क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी। इल्जाम है कि सुधीर अपने भाई से यह बात कर ही रहे थे कि थाने पर मौजूद एक मुंशी ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। सुधीर कुमार ने इसका विरोध किया तो मुंशी ने उनके साथ मारपीट भी की।

मारपीट के बाद सुधीर थाने से बाहर निकल आए। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत डीएसपी से की। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सुधीर कुमार का कहना है कि… यह दुर्भाग्य ही है कि जिस थाने का उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया था, वहीं उनके साथ मारपीट की गई है।

यहां याद दिला दें कि सचिन तेंदुल्कर का मैच देखने के लिए सुधीर कुमार सात समुंदर पार भी पहुंच जाते थे। वे सचिन का एक भी मैच देखने से नहीं चूके। उन्हें सचिन का जबरा फैन माना जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...