spot_img

दिल्ली सजधज कर तैयार, ब्रिटेन के PM सुनक ठहरेंगे इस खास होटल में… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली सज-धज कर तैयार है। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाती दिल्ली की इस तस्वीर को देख ही लगता है कि खास मेहमानों के जुटान होने वाला है। 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां जी-20 सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में चीन, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन सहित 19 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। दिल्ली NCR में मेहमानों के लिये 30 से ज्यादा होटल बुक किए गये हैं। इस सम्मेलन का गवाह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी बनेंगे। वे भी भारत आ रहे हैं। सुनक जिस होटल में ठहरेंगे, वह होटल भी बेहद की खास है। यहां के कई रूम या सुइट का एक रात का किराया भी चौंकाने वाला है। होटल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। सुरक्षा ऐसी की गई है कि बिना इजाजत परीदें भी पर नहीं मार सकते।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के ”ला होटल” में रुकेंगे। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में अशोक रोड पर यह होटल बेहद खास है। इसमें 320 कमरे और सुइट्स, रेस्टोरेंट्स और बार हैं। होटल में कई खास तरह के रूम, सुइट और हॉरिजन क्लब हैं। यहां डीलक्स और प्रीमियर वेरायटी के रूम हैं जिनके एक रात के रुकने के किराया क्रमशः करीब 14 हजार और 16 हजार है। होटल में दो तरह के हॉरिजन क्लब हैं, हॉरिजन डीलक्स और हॉरिजन प्रीमियर। इनमें एक रात का किराया क्रमशः 18 हजार और 19 हजार है। इसके साथ ही होटल में कई खास सुइट्स हैं जो अतिथि को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इनमें एग्जीक्यूटिव, स्पेशलिटी और प्रेसिडेंसिअल कटेगरी नाम से तीन सुइट्स हैं। एग्जीक्यूटिव का एक रात का किराया करीब 25 हजार है। हालांकि, स्पेशलिटी और प्रेसिडेंसिअल सुइट के किराये का उल्लेख होटल की वेबसाइट पर दर्ज नहीं है। प्रेसिडेंसिअल सुइट 2,335 वर्गफुट में फैला हुआ है। इसकी प्राइवेट बालकनी से शहर के इंडिया गेट जैसे प्रतिष्ठित स्थलों के बेहतरीन व्यू मिलता है।

इसे भी पढ़ें : माकपा नेता का सुपारी लेने वाला धराया, उगले कई राज… जानें

इसे भी पढ़ें : क*टा बायां हाथ दायें हाथ में लेकर घूमता रहा एक शख्स… जानें क्यों

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।