Hazaribagh(Sunil Sahu) : जेल के अंदर से चली गुगली पर बाहर दीपक सिंह का विकेट गिरा दिया गया। जेल में बंद अपराधी मिलन तुरी के इशारे पर दीपक की हत्या कर दी गई। मिलन का दीपक से आपसी विवाद और पैसे की लेनदेन को लेकर झगड़ा था। मिलन ने दीपक की सुपारी संतोष कुमार उर्फ होरिल भुईयां और यूरबी करमाली उर्फ अभिराज को दी। सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ। जिसमें से 17 हजार संतोष को मिले। पुलिस ने हत्या में शामिल संतोष और अभिराज को अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने कांड में इस्तेमाल हथियार और संतोष के पास से 16 हजार 300 रुपये नकद जब्त किये हैं। इस बात का खुलासा आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविन्द सिंह ने मीडिया के सामने किया। यहां याद दिला दें कि बीते 5 दिसंबर को बड़कागांव थाना क्षेत्र के गिद्दी के साधु कुटिया के पास से दीपक सिंह का शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…
इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…













