spot_img
spot_img

गुरुद्वारा के बाहर पूर्व डिप्टी CM पर फा’यरिंग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे के करीब अमृतसर के गोल्डन टेंपल में फायरिंग हुई। यहां प्रवेश द्वार पर खड़े शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया। पंजाब के पूर्व डिप्टी CM  टारगेट कर गोली चलाई गई। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया। गिरफ्तार हमलावर की शिनाख्त नारायण सिंह चाैरा के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक चाैरा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है। पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा को और तगड़ा कर दिया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। खबर यह भी है कि बीते कल भी संदेही गुनहगार को गुरुद्वारा परिसर में घूमते हुये देखा गया है।

दरअसल सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे। मामले पंजाब के CM भगवंत मान ने ट्वीट किया कि “पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी वारदात होने से रोकी। पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साज़िश नाकाम हो गई है। पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से मौके पर ही हमलावर को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की। मैं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करता हूं। सुखबीर बादल पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इस घटना की जल्द जांच करके रिपोर्ट सौंपी जाये।”

इसे भी पढ़ें : घर में है शंख तो इन बातों का रखें खास ख्याल…

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर इन चीजों को देखने का मतलब पूरा दिन खराब? क्या कहता है वास्तु… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...

इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें

Ranchi : किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी की...

ओरमांझी के बेटे ने बढ़ाया झारखंड का गौरव…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मेहनत, संघर्ष और सपनों की उड़ान...

दुल्हन सजकर करती रही इंतजार, नहीं आई बारात… जानें क्यों

UP : घर में शहनाइयों की गूंज थी, आंगन...