DUMKA : दुमका जिले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की सरुआ पंचायत के करमडीह डोभा टोला में मयुरक्षी नदी तट के पास मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। घटनास्थल पर कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या की गई है। उसके सिर पर किसी भारी और धारदार हथियार से वार किया गया है।
नहीं हो सकी है शव की पहचान
पुलिस ने मामला पंजीकृत कर ग्रामीण की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति आसपास के ही किसी गांव का हो सकता है। युवक की पहचान के लिए कुछ तस्वीरें ली गई हैं। पुलिस ने सबको घटनास्थल पर जाने से रोक दिया है।
इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्पल से कूटा गये दूल्हे राजा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : मुंबई लौटे विक्की-कैट, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा… बेहद खूबसूरत दिखीं कैटरीना
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर JPSC अभ्यर्थियों ने शुरू किया आंदोलन, PT परीक्षा की CBI से जांच कराने के लिए छेड़ा मुहिम
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में एक दहशतगर्द ढेर, 3 को सुरक्षाबलों ने घेरा
इसे भी पढ़ें : करीना-अमृता के बाद अब ये सितारे कोरोना पॉजिटिव, इन पर भी संक्रमण का खतरा
इसे भी पढ़ें : 3 बलास्ट में एक बच्चे समेत दो की मौत, दहशत
इसे भी पढ़ें : बेटी ने दी लेफ्टिनेंट कर्नल Harjinder Singh को मुखाग्नि, राजनाथ की भी नम हो गई आंखें
इसे भी पढ़ें : बाघ को देखकर भागे किसान, पहुंचे वनकर्मियों के उड़े होश
इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो












