GUMLA : रविवार को जंगल में करंज के पेड़ से बने फंदे से युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के आंखों में खून निकलने का निशान दिखा है। मृतक की पहचान पहचान सीकरी गांव के मनोज उरांव (25) के रूप में की गई। मृतक के पिता लीलू उरांव ने बताया कि मनोज बहुत दिनों से बैल चराने का कार्य करता था। उसकी किसी प्रकार की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। मनोज पिछले 2 दिनों से घर से लापता था। लोग सुबह जब आम और पुटू (मशरूम) चुनने इस ओर पहुंचे तो उन्हें शव दिखा। फिलहाल मौत का खुलासा नहीं हो सका है। प्रशिक्षु दरोगा अजय रजक ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।यह घटना जारी थाना क्षेत्र के सीकरी पंचायत अंतर्गत लाहटोली गांव की है।
Read more:#DELHIUNLOCK-5 शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, जानें और क्या हुए बदलाव








