spot_img

पेड़ से लटका मिला शव, जमीन को छू रहे थे पांव

Date:

spot_img
spot_img

कोडरमा : कोडरमा के डोमचांच में पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी है। इसमें सबसे अहम यह बात सामने आयी है कि शव के पैर जमीन को छू रहे थे। युवक की लाश डोमचांच के चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय, पानी टंकी मैदान के एक पेड़ के पास मिली। शव की पहचान 24 साल के मन्नु कुमार के रूप में की गई है। वह स्थानीय पेट्रोल पंप के पास एक होटल का संचालक था। पहले वह ऑटो भी चलाता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे 30 सितंबर की शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर घूमते भी देखा गया था। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में कोरोना टेस्ट कराने आए मजदूरों पर लाठीचार्ज

मां को रखने के लिए दिए थे दो हजार रुपए

युवक के घरवालों ने बताया कि उसने अपनी मां को दो हजार रुपए दिए थे और घूमने जाने की बात कह घर से निकल गया था। इसके बाद वो रातभर घर वापस नहीं आया। सुबह उसकी मौत की खबर मिली। शव के पास से पानी की बोतलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, हाथी ने कुचलकर मार डाला

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: