spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में ट्रैफिक और स्कूल से लेकर सब्जी वाले तक को DC का अल्टीमेटम… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
  • ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए रांची को 6 जोन में बांटा गया
  • शार्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म के तहत ट्रैफिक व्यवस्था सुधार करने के निर्देश
  • रांची शहर के सभी स्कूल बसों को पिक-अप एवं ड्रापिंग प्वाइंट के अलावा स्टॉपेज नहीं करने का निर्देश
  • नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का टो-वे का निर्देश

Ranchi : राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिहाज से रांची को 6 जोन में बांटा गया है। शार्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म के तहत ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का निर्देश डीसी ने दिया है। वहीं, अब रांची शहर के सभी स्कूल बसों को पिक-अप एवं ड्रापिंग प्वाइंट के अलावा स्टॉपेज नहीं रहेगा। साथ ही नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का टो-वे कर दिया जाएगा। यह फैसला आज बैठक में लिया गया। बैठक रांची डीसी राहुल रंजन की अध्यक्षता में की गई। वहीं, रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल, प्रभारी सिटी सह ट्रैफिक एसपी नौशाद आलम, RMC के उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, SDO दीपक कुमार दुबे, DTO प्रवीण प्रकाश, ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव सहित  अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे।

बैठक में पदाधिकारियों को दिये गये निर्देश

  • शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म के तहत ट्रैफिक व्यवस्था में एक माह के अंदर सुधार का निर्देश
  • 15 वर्ष से ज्यादा अनफिट वाहनों को चिन्हित कर हटाने एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को इसे लेकर अभियान चलाने का निर्देश
  • ट्रैफिक रूट कंट्रोल करने, ई-रिक्शा का जोन तय करने, सात दिन के अंदर ठेला वेंडर हटाने एवं लालपुर से कोकर चौक तक वेजिटेबल मार्केट शिफ्ट कराने का निर्देश
  • अतिक्रमण हटाने के दौरान वीडियोग्राफी कराने का निर्देश
  • रांची शहर के सभी स्कूल बसों का स्टॉपेज पिक-अप एवं ड्रापिंग प्वाइंट पर हो, इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक निदेश दिया गया
  • 5-5 लोगों की टीम गठित करते हुए राजेंद्र चौक, हाईकोर्ट एवं बिरसा चौक में कितना अवैध अतिक्रमण हैं, इसे चिन्हित कर हटाने का निदेश
  • बिजली खंभे, प्रचार बोर्ड, साइकल स्टैंड में लगे प्रचार सामग्री हटाने का निदेश
  • न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड को नागबाबा खटाल शिफ्ट करने ताकि जाम की समस्या ना हो।
  • यातायात पुलिस के लिए आवश्यक उपकरण की सूची बनाने एवं इसके खरीद की राशि में लगने वाला व्यय की सूची देने का निर्देश
  • विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण हेतु आरसीडी से प्रस्ताव बनाने का निर्देश
  • न्यू मार्केट के पास और अन्य जगह सरकारी भवन या बॉउंड्रीवाल को तोड़ कर सड़क चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव की मांग
  • विधि व्यवस्था एवं अन्य कार्य के लिए 10 वाहन खरीदने का निर्देश
  • किशोरी यादव चौक के पास नालों के स्लैब को रोड के लेवल तक करने का निर्देश
  • DTO को ई-रिक्शा चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस कंपल्सरी करने का निर्देश, ताकि 18 वर्ष से कम व्यक्ति ई-रिक्शा न चलायें
  • विभिन्न चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए यातायात थानों को कार्य बंटवारा एवं अतिरिक्त यातायात थानों का सृजन करने के निर्देश
  • महत्वपूर्ण चौक जैसे – न्यू मार्केट चौक, जेल चौक, लालपुर चौक, सुजाता चौक, शहीद चौक के जंक्शन इम्प्रूवमेंट करने के निर्देश
  • महत्वपूर्ण चौक-चौराहों को लेफ्ट फ्री करने का निर्देश
  • अरगोड़ा ऑटो स्टैंड के लिए स्थल चयन, फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने, पैदल चलने वाले नागरिकों की सुगमता के लिए पेबर ब्लॉक लगाने का निर्देश
  • बकरी बाजार एवं डेली मार्केट थाना (मेन रोड) मल्टीस्टोरेज पार्किंग एवं नागा बाबा खटाल के पास ऑटो स्टैंड के लिए स्थल चयन का निर्देश

इसे भी पढ़ें : दिन के उजाले में नक्सलियों का तांडव… देखें कहां

इसे भी पढ़ें : रांची में आंदोलित पंचायत सेवकों पर लाठी चार्ज… देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...