spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

DC की सख्त कार्रवाई, इन अधिकारियों पर गिरी गाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में सरकारी योजनाओं में लापरवाही और अनियमितता अब नहीं चलेगी। DC दिनेश कुमार यादव ने आवास योजना में धांधली के मामलों को गंभीरता से लेते हुये चार पंचायत सचिवों को निलंबित और कांडी प्रखंड के समन्वयक अजीत कुमार मेहता को कार्यमुक्त कर दिया है।

मनरेगा और आवास योजना में गड़बड़ी

हरादाग कला पंचायत के तत्कालीन सचिव मो. हुसैन अंसारी पर मनरेगा के तहत 4 लाख रुपये की अवैध वसूली और अपात्र लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ देने का आरोप था। जांच में आरोप सही पाये गये। स्पष्टीकरण असंतोषजनक होने पर उन्हें निलंबित कर खरौंधी प्रखंड मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

तीन और पंचायत सचिव निलंबित

मझीगावां और शिवपुर पंचायतों में आवास योजना में अनियमितता पर सुदर्शन राम, मुकेश कुमार मेहता और संजीव कुमार ठाकुर को भी निलंबित कर अलग-अलग प्रखंडों में मुख्यालय निर्धारित किया गया है। सभी मामलों में BDO को 3 दिनों में आरोप-पत्र सौंपने का निर्देश दिया गया है ताकि विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सके।

कांडी प्रखंड समन्वयक पर भी गिरी गाज

जिला स्तर की जांच में दोषी पाये जाने के बाद कांडी प्रखंड के आवास योजना समन्वयक अजीत कुमार मेहता को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनसे लिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। DC ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोषियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...