spot_img
spot_img

गढ़वा में DC-SP का औचक धावा, बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा में NEET-UG 2026 को लेकर प्रशासन एक्टिव मोड में है। आगामी 3 मई की परीक्षा से पहले DC अनन्य मित्तल और SP आशुतोष शेखर खुद तीन बड़े परीक्षा केंद्रों पर पहुंच पूरी स्थिति का जायजा लिया। गढ़वा के SSJS नामधारी कॉलेज, आर.के. प्लस टू गोविंद हाई स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय में बारीकी से हर व्यवस्था परखी। पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था की गहन जांच हुई।

कहीं पानी कम, तो कहीं सफाई में लापरवाही, हर छोटी कमी भी नजर से नहीं बची। केंद्रीय विद्यालय में व्यवस्था संतोषजनक और व्यवस्थित पाई गई। साफ-सफाई, पानी और लाइटिंग, सब कुछ लगभग दुरुस्त मिला। नामधारी कॉलेज और गोविंद हाई स्कूल में कई कमियां उजागर हुई। पेयजल, लाइटिंग और साफ-सफाई में ढिलाई सामने आई।

DC ने केंद्र प्रबंधन को लगाई फटकार 

DC अनन्य मित्तल ने केंद्र प्रबंधन को फटकार लगाई और कहा कि परीक्षा से पहले हर कमी दूर करें, छात्रों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि NTA के हर नियम का पालन अनिवार्य होगा। परीक्षा से पहले दोबारा निरीक्षण कर पूरी तैयारी की पुष्टि की जायेगी। SP आशुतोष शेखर ने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखना प्रबंधन की जिम्मेदारी तय है।निरीक्षण के दौरान DEO, DSE समेत शिक्षा और पुलिस विभाग के कई अधिकारी साथ रहे।

इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय

इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...