spot_img

DC बोले, ये अस्पताल रांची की रीढ़ है, बेहतर इलाज मिले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के सदर अस्पताल को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लैस करने के लिये आज अस्पताल प्रबंधन समिति (गवर्निंग बॉडी) की अहम बैठक हुई। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये। अस्पताल में PET स्कैन व मैमोग्राफी सेवा की शुरुआत पर जोर दिया गया, अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच सदर अस्पताल में ही होगी। महिलाओं के लिये मैमोग्राफी सुविधा भी जल्द शुरू की जायेगी। वहीं, अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जैसी जांच सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। ग्रामीण इलाकों में ब्लड सैंपल संग्रह केंद्र बनेंगे, जिनके सैंपल रांची लाकर जांच होगी। DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल रांची की रीढ़ है। हमारा उद्देश्य है कि हर मरीज को सही वक्त पर बेहतर इलाज मिले। सभी विभाग एकजुट होकर काम करें और आम जनता का भरोसा जीतें।

सदर अस्पताल में दो मॉड्यूलर OT की स्थापना की जायेगी। भविष्य में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की भी तैयारी है।टेलीमेडिसिन और मरीजों के डिजिटल रिकॉर्ड के लिये हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लगाया जायेगा। अस्पताल परिसर में विश्राम कक्ष, स्वच्छ पेयजल और बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा। कर्मचारियों की ट्रेनिंग और नई भर्तियां की जायेगी। रिक्त पदों को जल्द भरा जायेगा। वहीं, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जायेगा।

डॉग बाइट और सर्पदंश पर चिंता

रांची शहर में बढ़ते कुत्तों के काटने की घटनाओं पर DC मंजूनाथ भजंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रेबीज वैक्सीन हर अस्पताल में उपलब्ध रहनी चाहिये। नगर निगम के सहयोग से आवारा कुत्तों की नसबंदी भी करवाई जायेगी। वहीं, बरसात में सांप के काटने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए अस्पतालों में एंटीवेनम की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये। अस्पताल परिसर की स्वच्छता, हरियाली और उपकरणों की नियमित देखभाल के लिये भी दिशा-निर्देश दिये गये। ओपीडी/आईपीडी के लिये मानकीकृत रजिस्टर लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे रिकॉर्ड व्यवस्था पारदर्शी हो। कोविड गाइडलाइन्स का पालन पर जोर देने को कहा गया। सार्वजनिक जगहों पर मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...