Ranchi : राजधानी रांची में चल रही RDSS (पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना) और MUJY (मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना) के तहत विद्युत आपूर्ति को सशक्त करने के लिये आज एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने की। DC ने कहा कि बैठक का मकसद रोशनी की गुणवत्ता और निर्बाध आपूर्ति पर जोर देना था। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक घर तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचे और बिजली चोरी जैसी समस्याओं का समाधान हो।” बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यों की निगरानी हेतु जिला स्तर पर एक समर्पित समिति बनाई जायेगी। सभी कार्यों की नियमित समीक्षा होगी।
प्रमुख निर्णय व निर्देश:
- पुरानी विद्युत लाइनों को AB केबल से बदला जायेगा, ताकि सुरक्षा और विश्वसनीयता बनी रहे।
- स्मार्ट मीटर की स्थापना से उपभोक्ता को मिलेगी सटीक बिलिंग और पारदर्शिता।
- ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और नई LT लाइनें बिछाने का निर्णय।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों में बिजली की उपलब्धता व गुणवत्ता पर विशेष जोर।
- साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया।
जनता से अपील
- वे बिजली चोरी या अवैध कनेक्शन से बचें।
- सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें।
- जल्द ही जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे, ताकि हर नागरिक लाभ ले सके।










