Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अब 108 एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। DC दिनेश कुमार यादव ने नगर उंटारी, रंका और गढ़वा अनुमंडल के अधिकारियों को 15 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने का सख्त आदेश दिया है। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने शिकायत की थी कि ‘सम्मान फाउंडेशन’, पटना जो इस सेवा का संचालन कर रही है और उसके जिला प्रबंधक मोहम्मद शमशाद आलम की लापरवाही से सेवाएं बाधित हो रही हैं, मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी के साथ मिलकर हर एम्बुलेंस की स्थिति (चालू और खराब) की विस्तृत रिपोर्ट बनायेंगे, जो एम्बुलेंस खराब है, उसे तुरंत सुधारने और सेवा में लाने का आदेश दिया गया। DC ने आम जनता से अपील की है कि “अगर किसी को 108 सेवा से जुड़ी समस्या है, तो सीधे अपने SDO से संपर्क करें।
जिला प्रशासन आपकी सेहत को प्राथमिकता देता है।”








