Ranchi : राजधानी रांची में ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं के स्वावलंबन को लेकर नई कार्ययोजना बनाई जा रही है। रविवार को दोपहर 1 बजे सभी गांवों में सखी मंडल की दीदियां इस योजना पर गहराई से चर्चा करेंगी। योजना के तहत लाभुक महिलाओं को 30,000 रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी, जिसे स्वावलंबन के लिये उपयोग किया जायेगा। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस राशि को मुर्गी पालन, अंडा एवं डेयरी उत्पादन जैसी आजीविका से जोड़कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाये।
पोल्ट्री फार्मिंग से स्वावलंबन की ओर बढ़ता झारखंड
रांची के DC ने कहा कि “सरकार द्वारा दी गई राशि को सही दिशा में लगाया जाये तो महिलाएं इसे कई गुना बढ़ा सकती हैं। पोल्ट्री फार्मिंग से महिलाओं के घर में समृद्धि आयेगी, किशोरियों का पोषण सुधरेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।”
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की
- लाभुकों के सत्यापन पर विशेष फोकस
- ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में सत्यापन प्रपत्रों का सुचारू वितरण
- सखी मंडल, सीएलएफ, ग्राम संगठन की सक्रिय भागीदारी
- बीडीओ, सीओ और जोनल मैनेजर करेंगे कड़ी निगरानी
📞 जनशिकायत के लिए हेल्पलाइन:
👉 अबुआ साथी – 9430328080 (रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर)










