spot_img

DC ने अस्पताल का लिया जायजा, फिर बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह ने आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मैनपावर, अस्पताल की व्यवस्थाएं, दवाइयों की उपलब्धता, स्वच्छता और कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें। शिकायत पेटी में दर्ज शिकायतों का संकलन कर जल्द समाधान करें।

बैठक के बाद उपायुक्त ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। कुपोषण वार्ड में बच्चों की सेहत का हाल जाना और माताओं से बातचीत की। ब्लड बैंक में रक्त उपलब्धता की जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगाने व रक्तदान शिविर नियमित आयोजन का निर्देश दिया। स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति, तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण करते हुये DC ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु डीपीएम को प्रतिदिन जानकारी लेने तथा चिकित्सकों को रोस्टर का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया। कोविड-19 के संभावित नये मामलों को ध्यान में रखते हुये, कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी तैयारियों को पूर्ण रखने का निर्देश भी दिया। DC ने जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल के विकास और बेहतर सेवा के लिये हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...