Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग की DC नैंसी सहाय सोमवार को NTPC के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में NTPC के तहत संचालित चट्टी बरियातू कोल माइनिंग परियोजना, केरेडारी कोल माइनिंग परियोजना, बादम कोल माइनिंग परियोजना और पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना के प्रतिनिधियों से ट्रांसपोर्टिंग सड़क, स्कूल टैगिंग, ट्रांसपोर्टिंग,ओबी डंप, पेमेंट, जीएम लैंड का सत्यापन जैसे मसलों पर डिटेल जानकारी ली।
बैठक में DC ने चट्टी बरियातू कोल माइनिंग परियोजना के अधिकारी को जोरदाग गांव में बने 2.2 किमी ट्रांसपोर्टिंग सड़क की निर्माण प्रक्रिया को पूरा कर जल्द शुरुआत करने का निर्देश दिया। DC ने जोरदाग स्कूल के बच्चों को मुंडाटोली स्कूल में शिफ्ट करने, स्कूल के लिये नये लैंड को चिन्हित करने और बिरहोर परिवारों को बसाने के लिये लैंड चिन्हित करने का आदेश दिया।
बैठक में DC नैंसी सहाय ने नवाखाप जाने के लिए वैकल्पिक सड़क बनाने और संबंधित पदाधिकारी को पगार स्कूल को शिफ्ट करने का निर्देश दिया। DC ने केरेडारी कोल माइंस के पदाधिकारी से भूमि हस्तांतरण, म्यूटेशन, स्टेटमेंट 6, कन्वेयर कॉरिडोर,शिफ्टिंग ऑफ हाउस की जानकारी ली और अवैध रूप से बना रहे मकानों को ध्वस्त करने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के अधिकारी ने उपायुक्त को स्टेटमेंट 6 की पेंडिग, जीएम और जेजे लैंड से संबंधित परेशानी, आर एन्ड आर कॉलोनी, चेपाकला स्कूल को शिफ्ट करने जैसे मामलों से अवगत कराया। जिस पर DC ने संबंधित CO से समन्वय बनाकर पेंडिंग मामलों को दूर करने की बात कही। बैठक में DC नैंसी सहाय, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, सदर डीसीएलआर सहित एनटीपीसी के कई प्रतिनिधि व अन्य कर्मी मौजूद थे।








