DC और SP ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिये हजारीबाग के DC और SP ने सोमवार को चौपारण प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। पूजा समितियों ने आला अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समितियों ने पंडालों में की गई व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान DC और SP ने विशेष रूप से सुरक्षा, आपातकालीन तैयारी और भीड़ नियंत्रण पर ध्यान दिया। उन्होंने समितियों को दिशा-निर्देश दिये कि भीड़ नियंत्रण के लिये पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात करें, आपातकालीन निकासी मार्ग सुनिश्चित करें, पंडाल और आसपास की प्रकाश व्यवस्था पूरी हो एवं पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी सुनिश्चित करें। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। निरीक्षण के दौरान SDO, DSP, CO और संबंधित थानेदार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाये रखने के लिये विस्तृत रणनीति तैयार की।

spot_img

Related articles:

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S