spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेटियां निडर होकर मुस्कुरा सकेंगी… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की हवा में त्योहारी रौनक घुलने लगी है, लेकिन इसी रौनक के बीच प्रशासन ने एक मजबूत संदेश दिया है, “सुरक्षा और शांति हमारी पहली प्राथमिकता है।” रांची के NIC सभागार में DC मंजूनाथ भजन्त्री और SSP चंदन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इसमें जिले के आला अधिकारी शामिल हुये। DC ने निर्देश दिया कि स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया जाये। अभियान के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा और सुरक्षित व्यवहार की जानकारी दी जायेगी।मकसद है, महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना, ताकि वे खुद को किसी भी स्थिति में सुरक्षित रख सकें। SSP चंदन कुमार सिन्हा ने सभी थानेदारों रेगुलर पेट्रोलिंग और चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा गया कि छोटी से छोटी घटनाओं पर तुरंत सतर्कता बरती जाये। सुनसान जगहों पर स्ट्रीट लाइट और प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने पर जोर दिया गया।

प्रशासन का वादा, जनता से अपील

रांची जिला प्रशासन ने साफ कहा, “त्योहार खुशी और भाईचारे का प्रतीक हैं। हमारा दायित्व है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन जनता का सहयोग भी उतना ही जरूरी है।” बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार, सहायक निदेशक – सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

शिकायत का आसान रास्ता

किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क करें –
अबुआ साथी : 9430328080 (जिला प्रशासन का आधिकारिक WhatsApp नंबर)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...