spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

14 की बेटी 42 का दामाद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो रिश्तों की परिभाषा को सरेआम लज्जित कर देती है। यहां एक मां ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी की ज़िंदगी उस उम्र में गिरवी रख दी, जब उसके हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं। बेटी की शादी 42 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति से करा दी गई। नावाजयपुर थाना क्षेत्र की इस घटना का पर्दाफाश तब हुआ, जब गुजरात के सूरत में मजदूरी करने वाले पिता घर लौटे और बेटी से मिलने पहुंचे। सच्चाई सामने आई तो हर सवाल चीखने लगा। बच्ची ने बताया कि मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ चुकी थी और जाते-जाते उसने पिता की मौत की झूठी कहानी सुना दी थी। करीब दो महीने तक नाबालिग बच्ची आरोपी प्रभाकर कुमार मिश्रा के साथ मेदिनीनगर के श्रीराम पथ इलाके में रही। मासूमियत, डर और धोखे के बीच उसकी जिंदगी चुपचाप सिसकती रही। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के संरक्षण में भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पलामू की SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...