Giridih : एक पिता अपने बेटे को बचाना चाहता था, लेकिन उस रात जो हुआ उसने घर की चुप दीवारों को भी हिला दिया। गिरिडीह के शास्त्री नगर, हनुमान मंदिर के पास रहने वाले 66 साल के श्यामसुंदर मिश्रा उस वक्त बुरी तरह जख्मी हो गये जब उन्होंने बहू के हाथों पिट रहे अपने बेटे को बचाने की कोशिश की। बहू नीतू कुमारी और उसका भाई सोनू कुमार, दोनों ने मिलकर श्यामसुंदर मिश्रा पर हमला कर दिया। सिर फोड़ दिया गया, नाखूनों से खरोंचा गया। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनूप कुमार और नीतू की शादी को नौ साल हो चुके हैं, लेकिन मिश्रा परिवार के अनुसार, घर में कलह की चिंगारियां कभी बुझ नहीं पाईं। बहू का रवैया अपने पति और अपने पांच साल के मासूम बेटे विराट के लिए भी क्रूर हो चला था। इल्जाम है कि बुधवार की रात नीतू अपने पति अनूप का गला दबा रही थी, तभी बीच-बचाव करने आये श्यामसुंदर मिश्रा पर भी हमला हो गया। घटना के बाद बहू नीतू अपने भाई सोनू के साथ रातों-रात रामगढ़ जिले के रसदा न्यू मार्केट स्थित अपने मायके चली गई। घायल ससुर ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने साफ तौर पर बताया है कि बहू उनके बेटे और पोते के साथ लंबे समय से मारपीट करती रही है। नगर थाना पुलिस ने इस गंभीर घरेलू हिंसा के मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बहू फरार है और पुलिस उससे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।
पति का गला द’बा रही थी बहू, बचाने आये ससुर का सिर फो’ड़ा
Date:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…
Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...
JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट
Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...
WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस
Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...
पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...
CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता
Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...







