spot_img
spot_img

बेटी ने मांगा मां के लिए न्याय, वीडियो देखकर नहीं थमेंगे आंसू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और राजनेता, सोनाली फोगट ने 23 अगस्त 2022 को गोवा में निधन हो गया। इसके बाद ये केस हार्ट अटैक से मर्डर की तरफ चला गया। परिवार वालों ने 2 के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। उन्होंने सोनाली के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और उनके दोस्त सुखविंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के आरोप भी लग रहे हैं। अब उनकी बेटी ने भी मां की मौत पर चुप्पी तोड़ी है। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने मां के लिए सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

बेटी यशोधरा का वीडियो सामने आया

अब इस बीच सोनाली की बेटी यशोधरा का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखे भर आएंगी। वीडियो में बेटी कहती हैं, मेरी मां को न्याय चाहिए। सही जांच होनी चाहिए। जो गुनहगार है उसे सजा मिलनी चाहिए।

यशोधरा के साथ सोनाली की बहन भी नजर आ रही हैं। बता दें कि आज सोनाली का अंतिम संस्कार किया गया और यशोधरा ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। वह अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। सोनाली के पार्थिव शरीर को बीजेपी के झंडे से कवर किया।

सीबीआई जांच की मांग

सोनाली अपनी बेटी के काफी करीब थीं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर बेटी के साथ वीडियोज शेयर करती थीं जिसमे मां-बेटी खूब मस्ती करते नजर आते थे। जब सोनाली बिग बॉस गई थीं तब भी वह बेटी से दूर नहीं रह पा रही थीं। वह अक्सर उन्हें याद करती थी। वहीं जब यशोधरा एक दिन उनसे मिलने शो में आई थीं तब सोनाली ने उन पर खूब प्यार बरसाया था। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोवा पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत सुधीर और सुखविंदर को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सोनाली के परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...