spot_img

दिवंगत कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार की तारीख तय… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दिवंगत कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को किया जायेगा। CM हेमंत सोरेन को कार्डिनल के अंतिम संस्कार के शिड्यूल की जानकारी दी गई है। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। 10 अक्टूबर को उनके पार्थिव शरीर को कैथेड्रल में लाया जायेगा, जहां अपराह्न 3 बजे से रात 8 बजे और 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन किये जा सकेंगे। 11 अक्टूबर को ही रांची के लोयला ग्राउंड में सामूहिक रूप से प्रार्थना की जायेगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को संत मैरी कैथेड्रल में उनका अंतिम संस्कार होगा। कार्डनिल टोप्पो का पार्थिव शरीर फिलहाल मांडर के हॉस्पिटल लिवेंस की मॉर्चरी में ही रखा जायेगा। CM को पूरे शिड्यूल की जानकारी आर्च बिशप फादर फेलिक्स ने दी।

CM ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन से सभी दुखी हैं। उनके साथ उनके रिश्ते काफी पुराने और गहरे रहे हैं। वे समाज और राज्य के विकास और हित की बात करते थे। उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। CM ने कहा कि कार्डिनल टोप्पो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। सभी को उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है।

कार्डिनल टोप्पो का जन्म गुमला के चैनपुर में 15 अक्टूबर 1939 को हुआ था। पिता एंब्रोस टोप्पो और माता सोफिया खलखो की वे आठवीं संतान थे। बचपन से ही वह बेहद दयालु थे। गरीबों की सेवा करने में उन्हें शांति मिलती थी। उनकी सोच बेल्जियम के पुरोहित की जीवनशैली से प्रभावित थी। उन्होंने रांची संत अल्बर्ट सेमिनरी में धर्म की शिक्षा हासिल की थी। इसके बाद संत जेवियर कॉलेज रांची से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन और रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की। दर्शनशास्त्र की आगे की पढ़ाई के लिए उनको रोम भेजा गया था। 8 मई 1969 को बिशप फ्रांसिसकुस ने स्वीजरलैंट में उनका पुरोहित अभिषेक किया था। कार्डिनल टोप्पो के निधन से ईसाई समाज में शोक है। उनके अंतिम दर्शन का इंतजार सबको है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...