Ranchi : झारखंड में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, वहीं डैम लबालब है। जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा। लोगों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। राजधानी रांची में कांके डैम, हटिया डैम और गेतलसूद डैम में पानी लबालब हो गया। कांके डैम का तीन फाटक खोले जाने की खबर है। हुंडरू फॉल, दशम फॉल और जोन्हा फॉल के नीचे एरिया में जाने पर रोक लगा दी गई है। रांची में जहां-तहां पानी के ठहर जाने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।
राजधानी रांची का कांके डैम के SDO शुभम ने मीडिया को बताया कि डैम का जलस्तर अपनी क्षमता के अनुसार 28 फीट पहुंच गया है, इस वजह से डैम के तीनों गेट खोल दिये गये हैं। वहीं गेतलसूद डैम का जलस्तर अपनी अधिकतम क्षमता से महज पांच फीट नीचे है। वहीं, गेतलसूद डैम का जलस्तर 32.04 फीट पहुंच गया है। हटिया डैम का जलस्तर 31 फीट पहुंच गया है।
सूत्रों के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल पर बना डीप डिप्रेशन अब झारखंड के बेहद करीब पहुंच गया है। रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि डीप डिप्रेशन का यह सिस्टम झारखंड की सीमा पर पुरुलिया के ऊपर बना है। इसी चलते आज यानी 16 सितंबर को सुबह से ही पूरे राज्य में बारिश हो रही है। आज पूरी रात बारिश की संभावना है। झारखंड के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कल यानी 17 सितंबर को राज्य के सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, चतरा, बोकारो एवं पूर्वी सिंहभूम में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को अलर्ट मोड में रहने के कहा गया है।
इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…
इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…








