spot_img

दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मा’रकर ह’त्या…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं।

अबतक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार राघवेंद्र वाजपेयी अपने किसी काम से जा रहे थे, तभी बाइक पर आये हमलावरों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इससे पहले कि वह संभल पाते, हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े और उनकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...