अमेरिका के फ्लोरिडा में साइबर अटैक की घटना सामने आई है। जहां पर हैकर ने पानी में जहर मिलाने की कोशिश की और 15 हजार लोगों की जान आ गई खतरे में। जिससे हर कोई हक्का- बक्का और डरा हुआ है। किस्मत अच्छी थी कि एक प्लांट ऑपरेटर ने पानी में मिल रहे जहर की मात्रा को देख लिया और उसने तत्काल पूरे सिस्टम को ठीक कर दिया । जानकारी के अनुसार ओल्ड्समार के मेयर एरिक शीडल (Mayor of Oldsmar Eric Sheidel) ने बताया कि अभी तक हैकर को पकड़ा नहीं जा सका है। लेकिन उसने पानी का pH लेवल बढ़ा दिया था। थोड़ी सी और देर होती तो बड़ी मुसीबत हो सकती थी। फिलहाल इस मामले की जांच देश की बेहतरीन जांच एजेंसियां कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : Deep Siddhu चढ़ा पुलिस के हत्थे, लाल किला हिंसा का था आरोपी
इसे भी पढ़ें : BDS में NEET फेल भी करा सकेंगे Admission









