Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित Recruitment Test Exam के लिए रांची में आगामी 23 मार्च को राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातु में परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा को शांति और कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
निषेधाज्ञा के तहत
- 5 या उससे अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते
- ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निषेध
- हथियार, हरवे हथियार का ले जाना प्रतिबंधित
- कोई भी बैठक या सभा का आयोजन नहीं हो सकता
यह निषेधाज्ञा 23 मार्च को सुबह 06:30 बजे से शाम 07:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।








