Khunti : खूंटी में जंगली हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है। रविवार देर रात रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने 60 साल की मरियम कोंगाड़ी को कुचलकर मार डाला। हाथी खलिहानों में रखा धान खाने पहुंचे थे और बाहर निकली महिला पर अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को तत्काल 30 हजार रुपये की सहायता दी। इधर कर्रा प्रखंड के लापा गांव में हाथियों ने सरकारी स्कूल की चारदीवारी तोड़ दी और मिड-डे मील का अनाज खा लिया। स्थानीय मुखिया के अनुसार, लगभग 14 हाथियों का झुंड कई दिनों से इलाके में घूम रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर हाथियों को कॉरिडोर की ओर भेजने की मांग की है।
लंबी दूरी तक कार चलाने की जरूरत नहीं, रेलवे की इस सेवा से भेंजे अपनी गाड़ी…
Kohramlive : नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य वजह से...
संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें
Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...
रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें
Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…
Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...
गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…
Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...










