Garhwa(Nityanand Dubey) : जंगली हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल कर मार डाला। मृतका की पहचान 60 साल की देवमानी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने पोते-पोती के साथ सुबह महुआ चुनने आई थी, तभी हाथियों का झुंड आ गया। पोते ने अपनी दादी को भागने की आवाज दी, लेकिन बुजुर्ग महिला समय पर नहीं भाग पाई और हाथियों के झुंड ने उसे कुचल दिया। अन्य लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव से सामने आई है। खबर मिलते ही रेजर अजय टोप्पो और वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया और पूरी कागजी प्रक्रिया के बाद मुआवजा देने का वादा किया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें





