Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : मकर संक्रांति के अवसर पर ओरमांझी के खिराबेड़ा चुटुपालू मउरसेरवा मैदान में टुसू मेला लगा। इस मेले में खूब भीड़ जुटी। नागपुरी आर्केस्ट्रा में लोग खूब झूमे। मेले में तरह-तरह के खाने और खिलौने की दुकानें लगाई गई थी। इस मेला का उद्घाटन रामगढ़ की विधायक ममता देवी, ओरमांझी प्रखंड की प्रमुख अनुपमा देवी, मुखिया वीरेंद्र मुंडा, कलावंति देवी एवं सुनील करमाली ने साझा तौर पर फीता काटकर किया। इससे पहले इस मेला के संस्थापक रहे स्व. त्रिवेणी बेदिया को यादें कर उनके फोटो पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें अर्पित किया गया।
मेले के आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष चुन्दा बेदिया, सचिव किशोर महली, कोषाध्यक्ष सुनील बेदिया, उपाध्यक्ष बाल किशुन बेदिया, दशरथ बेदिया, अनिल महतो, सह सचिव कृष्ण कांत बेदिया, उप कोषाध्यक्ष कुलदीप महतो, सह कोषाध्यक्ष फुलेन्द महतो, मंत्री रामप्रसाद बेदिया, उप महामत्री रविकांत बेदिया, दामोदर महली, महामंत्री निकू बेदिया, वासू ठाकुर, ग्राम प्रधान महेश महली, संरक्षक मनोज बेदिया, अर्जून बेदिया, सुरेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, इस्लाम अंसारी, मनोज साहू, जोगेन्दर सिंह, कृष्णा महतो, विजय मुंडा, विनोद गुप्ता, संजय सिंह, चन्दमोहन बेदिया, कृष्णा बेदिया, रामकुमार बेदिया, सिताराम बेदिया एवं कमल किशोर बेदिया सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।






