Chouparan(Krishna Paswan) : मकर संक्रांति के अवसर पर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के घर दही-चूड़ा के न्योता पर खूब भीड़ जुटी। सभी ने दही-चूड़ा, गुड़, तिलकुट एवं आलूदम सब्जी भरपेट खाया। पूर्व विधायक ने इस बेला में अपनी खुशी का इजहार करते हुये कहा कि किसी भी परेशानी को दूर करने में वे उन्हें याद करें, वे उनके लिये हाजिर हैं।
दही-चूड़ा भोज में बरही के SDO जोहान टुडू, DSP अजीत कुमार विमल, चौपारण CO संजय कुमार यादव, थानेदार अनुपम प्रकाश सहित करीब 3 हजार लोग शामिल हुये। लोगों की आवाभगत करने में उनके निजी सचिव अजय राय, रेवाली पासवान, महेश केशरी, सोनू कुमार, नवीन यादव, संजय यादव, करूणा चंद्रवंशी, बालकिशुन यादव, मनोज सिंह, यदुनंदन यादव, अजय यादव, बिनोद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता की सराहनीय भूमिका रही।









