spot_img

चौपारण में भाकपा का जंग का ऐलान, इस रोज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chawparan (Krishna Paswan) : चौपारण की शांत वादियों में जब लाल परचम लहराया, तो पांडेबारा की फिजा में क्रांति की सरगर्मी घुल गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 15वें प्रखंड सम्मेलन में शहीद साथी कामरेड सुखदेव सिंह को याद कर लोगों की आंखें भीग उठीं और दिलों में जुल्म के खिलाफ आग सुलग उठी। देवलाल साहू की अध्यक्षता में शुरू हुये सम्मेलन का उद्घाटन राज्य सचिव महेन्द्र पाठक ने किया। उन्होंने कहा,“जब तक गांव-गांव में लाल झंडा नहीं लहराता, तब तक शोषण की यह चक्की यूं ही पीसती रहेगी। अब वक्त है, जन आंदोलन को तेज करने का!” चौपारण में भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए 21 जून को प्रखंड मुख्यालय पर आंदोलन का शंखनाद होगा।

सम्मेलन में जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार, वरिष्ठ साथी डॉ. अनवर हुसैन, प्रवीन मेहता, कृष्ण कुमार मेहता जैसे संघर्षशील नेताओं ने कहा, “पार्टी को गांव-गांव ले जाना है, नौजवानों को जोड़ना है, तभी बदलाव आयेगा।” सम्मेलन में शामिल हुये पंचायत समिति सदस्य युगल ठाकुर, सरयू स्वर्णकार, अरबिन्द प्रजापति, शोभा कुमारी, सिंकी देवी, मंजु देवी, अयूब अंसारी और सैकड़ों जन साथियों ने एक सुर में कहा, ”अब और नहीं! गांव-गांव से उठेगी लाल आवाज।” कामरेड रामकृत सिंह नये प्रखंड सचिव बने. रामअवतार भारती को मिली सहायक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, 21 सदस्यीय नई कमेटी का गठन हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...