spot_img
spot_img
spot_img

देश का पहला ‘Underwater Restaurant’, जानिए कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अब जरा कल्पना कीजिए कि अगर आपका रेस्टोरेंट एक बड़े से एक्वेरियम के अंदर मौजूद हो तो कैसा नजरा होगा। ऐसा रेस्टोरेंट खुला है अहमदाबाद में । यहां आपको मिलेगा मछलियों के बीच बैठकर खाने का अनोखा अनुभव। इस रेस्टोरेंट में बैठकर आपको बिल्कुल वैसा ही अनुभव होगा, जैसा किसी आम रेस्टोरेंट में होता है। बस फर्क ये है कि इससे पहले आपने अपने चारों तरफ इतना पानी नहीं देखा होगा। हिलोरें मारता नीला पानी आपका मन मोह लेगा, तो इसमें तैरती मछलियां आपको रोमांच से भर देंगी।

खाने के लिहाज से भी इस रेस्टोरेंट में सबकी पसंद का ख्याल रखा गया है। यहां पंजाबी और चाइनीज के साथ-साथ थाई और मेक्सिकन फूड परोसा जाएगा। फिलहाल इस रेस्टोरेंट में 32 सीट ही है, लिहाजा बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग का ऑप्शन भी रखा गया है। तो फिर देर किस बात की, तैयार हो जाइए एक ऐसे अनुभव के लिए जिसे आप जिंदगी भर याद रखना चाहेंगे।


इस रेस्टोरेंट में फिलहाल 4 हजार रंग-बिरंगी मछलियां हैं। जिन्हें तकरीबन 2 लाख लीटर पानी में डाला गया है। आगे चलकर मछलियों की तादाद 60 हजार तक ले जाने की योजना है। यहां सर्वाना, ओस्कार, फ्लावर, ओल, चिकलेड और मिनी शार्क जैसी मछलियां रखी जाएंगी।

टेबल पर आपकी मनपसंद डिश और पानी में तैरती खूबसूरत मछलियों का साथ आपका ध्यान अपनी प्लेट से ज्यादा इन मचलती मछलियों पर होगा। ऐसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। ये है देश का पहला अंडर वाटर रेस्टोरेंट।


एक लाख सात हजार लीटर पानी के नीचे आप होंगे। यहां बैठकर आप ना सिर्फ मछलियों के संसार को करीब से देख पाएंगे बल्कि शानदार डिशेज का स्वाद भी ले सकेंगे। जाहिर है जो भी शख्स यहां आएगा, उसके लिए ये कभी ना भूल पाना वाला लम्हा होगा। image : gk source )

इसे भी पढ़ें :“यास” को लेकर रांची में High Alert, डीसी ने जारी किया HelpLine Number

इसे भी पढ़ें :Abraj Kudai :10 हजार कमरों वाला गगनचूम्बी होटल

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...