spot_img
spot_img

इंडिया में पाया गया कोरोना का नया ‘AP स्ट्रेन’, 15 गुना है अधिक संक्रामक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : इंडिया में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट पाया गया है। इसका नाम है एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी ये वैरिएंट आंध्र प्रदेश में खोजा गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे N440K वैरिएंट बुलाया जा रहा है। इसकी खोज की है सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट 15 गुना ज्यादा संक्रामक है। इसकी वजह से 3 से 4 दिन में ही लोग बीमार हो जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :रांची डीसी का फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास, इस नंबर से मांग रहा पैसा

आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले में मिला

एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वैरिएंट को सबसे पहले आंध्र प्रदेश के कुरनूल में खोजा गया था। यह वैरिएंट B1.617 और B1.618 वैरिएंट से ज्यादा ताकतवर है। विशाखापट्नम के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर वी.विनय चंद ने बताया कि CCMB में इस समय कई वैरिएंट्स की जांच की जा रही है। कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक है ये तो CCMB के साइंटिस्ट ही बता पाएंगे। यह बात सच है कि नया स्ट्रेन मिला है। ऐसा देखने में आ रहा है कि कोरोना वायरस का नया एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वैरिएंट जल्दी विकसित हो रहा है। इसका इनक्यूबेशन पीरियड और बीमारी फैलाने की समयसीमा कम है।ये काफी तेजी से फैल रहा है साथ ही ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें :कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक #Lockdown

प्रयोगशाला में भेजे गए हैं सैंपल

इस स्ट्रेन से संक्रमित लोग 3 से 4 दिन में ही गंभीर हालत में पहुंच जा रहे हैं। सैंपल प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। पहली कोरोना लहर जैसी हालत नहीं है। इस बार नए वैरिएंट तेजी से लोगों को बीमार कर रहे हैं। एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वैरिएंट को लेकर अभी वैज्ञानिक भी परेशान हैं। इसके बारे में ज्यादा कुछ बता पाना मुश्किल हो रहा है। यह वायरस से तेजी से युवा लोगों को टारगेट कर रहा है।  ये उन्हें भी नहीं छोड़ रहा है, जो फिटनेस का ख्याल रखते हैं या फिर जिनकी इम्यूनिटी बहुत है।

इसे भी पढ़ें : 9 मई तक न्‍यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, झारखंड बार काउंसिल का निर्णय

दक्षिण भारत में कोरोना के पांच वैरिएंट

दक्षिण भारत में इस समय पांच मुख्य कोरोना वैरिएंट फैले हुए हैं। इनमें शामिल हैं B.1, B.1.1.7, B.1.351, B.1.617 और B.1.36* (N440K)। ऐसा देखने को मिल रहा है कि दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में इस समय एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वैरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र से तुलना करें तो वहां पर अभी सबसे ज्यादा असर B.1.617 वैरिएंट का असर है , लेकिन अब वहां भी एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वैरिएंट पहुंच चुका है। महाराष्ट्र में इस समय लोग कोरोना वायरस के 6 स्ट्रेन से पीड़ित हैं. ये हैं – B.1, B.1.1.7, B.1.351, B.1.36*(N440K), B.1.617 और B.1.618 वैरिएंट. यानी एपी स्ट्रेन का असर महाराष्ट्र में भी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...