दवा का प्रयोग कर पांच से सात दिन में ठीक हो जाएंगे मरीज
रांची : रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए द विनायका अस्पताल एवं शोध संस्थान समूह के अध्यक्ष सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.चंदन कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस की दवा बना ली गई है। एक माह के अंदर बाजार में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस की दवा बनाए हैं न कि वैक्सीन। उनकी टीम ने जो दवा बनाई है, उसका 100 लोगों पर शोध हुआ है। इस दवा की कीमत 150 से लेकर 250 रुपये के बीच होगी। आयुष मंत्रालय से कॉपीराइट हो चुका है। यह पूरी तरह मेक इन इंडिया होगा है। वह इस दवा के बनाने के एवज में कोई लाभ नहीं लेंगे। दवा खाने के पांच से सात दिन के अंदर मरीज ठीक हो जाएंगे। इस अवसर पर कोरोना काल के दौरान द विनायका हॉस्पिटल में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। डॉ चंदन कुमार ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :सीएम Hemant Soren ने की रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी
पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनना शुरू
रांची : जरूरतमंद पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना रांची प्रेस क्लब में शुरू हो गई है। रांची प्रेस क्लब एवं द विनायका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्रुप के चेयरमैन डॉ.चंदन कुमार के संयुक्त प्रयास से इस योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसमें उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर और कार्यकारणी सदस्य गिरजा शंकर ओझा की महती भूमिका रही। इसके लिए प्रेस क्लब ने डॉ.चंदन कुमार का आभार जताया।
इसे भी पढ़ें :निलंबित होंगे इंजीनियर Arvind Kumar, सीएम ने लगाई मुहर
इसे भी पढ़ें :Murder @Gumla : वृद्धा की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या










