spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आज से बिना मास्क नजर आए तो होगी कोरोना जांच

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना ने देशभर में एक बार फिर से कहर मचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। झारखंड में भी संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में राज्य में भी संक्रमण बढ़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी गति अभी काफी धीमी है। रिपोर्ट के अनुसार, 16 से 22 नवंबर के बीच एक सप्ताह में संक्रमण दर 0.22% बढ़ी है। चिंतनीय बात यह है कि यह बढ़ोतरी 50 हजार कम सैंपल टेस्ट होने के बावजूद दर्ज की गई है।
राज्य में 24 नवंबर यानी आज से कोरोना जांच अभियान में तेजी लाई जाएगी। सरकार की ओर से सभी जिलों को आदेश दिया गया है। रांची डीसी ने निर्देश दिया है कि जो लोग बिना मास्क के नजर आएंगे, उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं जमशेदपुर में एक सप्ताह बाद बिना मास्क के पकड़े जाने पर आठ घंटे कैंप जेल में रखने की तैयारी की जा रही है। धनबाद में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ जल्द अभियान शुरू होगा।

रांची में 7 दिन में 1.41% और धनबाद में 2.23% बढ़ा संक्रमण
राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण दर में बढ़ोतरी धनबाद में हुई। धनबाद में 9-15 नंबर के बीच सैंपल पॉजिटिविटी रेट 0.98 थी, जो 16-22 नवंबर के बीच 3.21 पर पहुंच गई है। यानी सात दिनों में 2.23% की वृद्धि। इसी तरह रांची में 9-15 नंबर के बीच सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.52 थी, जो 16-22 नवंबर के बीच 3.93 पर पहुंच गई है। यानी 7 दिन में 1.41% की वृद्धि हुई है। रांची के बाद जमशेदपुर में भी सैंपल पॉजिटिविटी रेट 1.02 से बढ़कर 1.40 पर पहुंच गई है।
राज्य में सोमवार को 219 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें रांची के 68 संक्रमित हैं। वहीं 304 मरीज ठीक भी हुए। स्वस्थ होने वाले मरीजों में रांची के 109 लोग शामिल हैं। जबकि राज्यभर में दो संक्रमितों की जान भी चली गई। ठीक होने वालों की संख्या लगातार अधिक होने के कारण राज्य में रिकवरी रेट 97.07 फीसदी पहुंच गया है।
कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ पीएम नरेंद्र मोदी आज बैठक करेंगे और इसकी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...