spot_img
spot_img

कोरोना संक्रमित पत्नी की हालत बिगड़ी तो पति ने ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस को बनाया बंधक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वहां एक युवक ने अपनी कोरोना संक्रमित गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ते देख एंबुलेंस को बुलाया, एंबुलेंस में ऑक्सीजन थी, इसके बाद उसने एंबुलेंस को ही बंधक बना लिया।

Read More : BREAKING :  रांची रेल मंडल में कोरोना का कोहराम, 300 से ज्यादा लोग संक्रमित, 3 की मौत

ऑक्सीजन की थी जरूरत

विदिशा जिले के पुतली घाट क्षेत्र के मुखर्जी नगर स्थित कुशवाहा परिवार में  4 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला को ऑक्सीजन की जरूरत थी।  उसके पति ने ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर ली थी, लेकिन बीती 11:00 बजे रात्रि से वह लगातार गुहार लगा रहा था कि घर पर एंबुलेंस आ जाए तो उसे हॉस्पिटल में एडमिट कर दे। उसे यह भी पता था कि अब हॉस्पिटल में नए मरीज को नहीं ले रहे और जब 108 एंबुलेंस उसके घर पहुंची तो उसने उस एंबुलेंस को ही बंधक बना लिया।  लगभग 2 घंटे बंधक बनाने के बाद वहां पुलिस पहुंची और काफी मिन्नतें की। उसकी पत्नी को बंधक बनी 108 एंबुलेंस से ही अस्पताल लाकर एडमिट कराया गया।

Read More : राजधानी रांची में एक डॉक्‍टर को भी निगल गया कोरोना

अटेंडर एक दिन लेट से आया, इसलिए रोक लिया

पीड़िता के पति सुनील का कहना है कि मेरी पत्नी गर्भवती है। मैं 1 दिन पहले से ही एंबुलेंस के लिए फोन लगा रहा हूं। अटेंडर बार-बार कह रहा था आ रहा हूं आ रहा हूं,लेकिन वह नहीं आया। सुनील ने बताया कि इसी बीच मैंने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी कर ली थी। जब अटेंडर नहीं आया तो मैंने ग्यारसपुर के अस्पताल में किसी डॉक्टर से भी चर्चा कर ली थी। लेकिन एंबुलेंस दूसरे दिन आई तब मैंने उसे 2 घंटे के लिए रोक लिया।

Read More : जेल में बंद बाहुबली मुख्‍तार अंसारी भी हुए #CoronaPositive

मरीज को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है

सीएसपी विदिशा के मुताबिक ऐसा मामला हमारे संज्ञान में आया था। हमारे पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर मामले को संभाला जहां एक व्यक्ति ने एंबुलेंस रोक रखा था। इलाज के लिए ग्यारसपुर ले जाने की बात कह रहा था, लेकिन पुलिसकर्मियों की समझाइश पर बाद में उसे लाकर अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...