Hazaribagh : एनटीपीसी की 50वां स्थापना दिवस उत्सव और उमंग के साथ एनएमएल पकरी बरवाडीह में मनाया गया। इस समारोह में विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और सहायक कर्मी और बतौर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख फ़ैज तैय्यब शामिल हुए। समारोह की शुरुआत एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के संबोधन की लाइव टेलिकास्ट से हुई, जिसके बाद एनटीपीसी ध्वज का प्रतीकात्मक रूप से अनावरण परियोजना प्रमुख पीबी-सीएमपी फैज़ तैयब द्वारा किया गया। अपने भाषण में HOP ने कर्मचारियों की समर्पण और निरंतर प्रयासों को उजागर किया जिन्होंने कंपनी की अद्वितीय यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने एनएमएल पीबी-सीएमपी के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की सराहना की, जो कंपनी के रणनीतिक लक्ष्यों जैसे संचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
परियोजना प्रमुख ने नवाचार और कुशल कार्यप्रवृत्तियों के महत्व पर और जोर देते हुए सभी से प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस मौक़े पर केक भी काटे गए और NTPC के ध्वज में मौजूद गुब्बारे खुले आसमान में छोड़े गए। एनएमएल पाकरी बारवाडीह में 50वां रेजिंग डे उत्सव एनटीपीसी के संघर्ष, नवाचार और दूरदृष्टि नेतृत्व की यात्रा का एक सशक्त प्रतीक है।
इस अवसर के परियोजना प्रमुख फैज़ तैय्यब, जीएम इन्फ्रा एसके दुबे और एजीएम एलए, आरआर और सीएसआर प्रशांत सिंह ने परियोजना प्रभावित गांवों के दिव्यांग छात्रों को इलेक्ट्रिक ई-ट्रायसाइकिल वितरित की, जो एनटीपीसी की सामाजिक जिम्मेदारी और समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता को प्रकट करता है।
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर








