Kohramlive : बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर आज 7 नवंबर को बेटे का जन्म हुआ है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुये लिखा “हमारी खुशियों का बंडल आ चुका है, पूरे लाड-प्यार से हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं – बेबी बॉय, 7 नवंबर।” फैंस और सेलेब्स से लेकर पूरे बी-टाउन में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। राम चरण की पत्नी उपासना, हुमा कुरैशी, मनीष मल्होत्रा, नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स ने कपल को प्यार और आशीर्वाद भेजा है। 2021 में शादी के बंधन में बंधे विक्की-कैटरीना अब अपने नन्हे प्रिंस संग चौथी वेडिंग ऐनिवर्सरी मनाने की तैयारी में हैं। फिल्मी पर्दे से दूर कैटरीना अब मां की नई भूमिका में, जबकि विक्की ‘छावा’ की सफलता के बाद अब असली जिंदगी के हीरो बन गये हैं।







