spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

P&T कालोनी की हालत बदतर, ध्यान देने की दरकार : अजय राय

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड पोस्टल सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल राकेश कुमार ने कहा कि डाक विभाग की अच्छी स्कीम व गुणवता को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। ताकि आम लोगों का भरोसा डाक विभाग पर बढ़ सके। आपसी समन्वय से ही आगे बढ़ा जा सकता है, इसमें सहयोगियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मौका था भारतीय पोस्टल एंप्लॉई यूनियन ग्रुप सी की जेनरल बोर्ड  मीटिंग का। यह मीटिंग डोरंडा हेड पोस्ट ऑफिस कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई थी।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद आईसीएल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता अजय राय ने कहा कि भारतीय पोस्टल का एक गौरवमई इतिहास रहा है। जब फोन, ई-मेल और सोशल मीडिया नहीं था, न ही अपना संदेश एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाने का कोई और जरिया था, तब पोस्ट ऑफिस ही एक मात्र माध्यम था दूर रहने वाले रिश्तेदारों तक सुख-दुख पहुंचाने का। वर्तमान में इसकी माली हालत बेहद खराब हो गई है। विभाग घाटे में जा रहा है, जिस पर सभी लोगों को ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही अजय राय ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल से कहा कि रांची के P&T कालोनी की हालत भी बदतर है। विभाग का इतना बड़ा कालोनी राजधानी के बीचो-बीच है। कुछ साल पहले तक जो इलाका गुलजार रहा करता था, आज उसकी हालत देख मन दुखी हो जाता है। पूरा कालोनी खंडहर सा हो गया है। नशेड़ियों और दागी युवकों का अड्डा भी लगा रहता है। विभाग को इस ओर भी गंभीरता से सोचना चाहिए।

मौके पर विभाग के निदेशक आरबी चौधरी, बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष एसके सिंह, बीएमएस के सर्किल सचिव प्रभात रंजन और कृष्ण मुरारी प्रसाद मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Gold Medal से नवाजे गये टॉपर्स, क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… जानें

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में जवान लड़के को दिन दहाड़े मारी गोली, फिर…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: