Latehar : लातेहार पुलिस ने एक बड़ी वारदात टाल दी। बालूमाथ के भाजपा नेता मुकेश सिंह की हत्या करने के लिए जुटे पेशेवर शूटरों को समय रहते दबोच लिया गया। पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस के सामने यह राज उगला है कि वे खतरनाक इरादे के साथ आज बालूमाथ के जोगियाडीह मैदान के पास जुटे थे। गैंगस्टर अमन साहू और राहुल सिंह गैंग से ताल्लुकात रखने वाले इन बदमाशों की प्लानिंग भाजपा नेता मुकेश सिंह को मिटाने की थी। पूरी तैयारी के साथ इन बदमाशों ने मुकेश सिंह के घर पर धावा बोल उन्हें गोलियों से छलनी करने की योजना बना रखी थी, पर पहले ही पकड़ लिये गये। इनके पास से एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा गोलियां, 3 मैगजिन, 7 मोबाइल फोन एवं 2 बाइक मिले हैं। पकड़े गये विकास साव, दिलीप गंझू, बिलेंद्र गंझू, मुन्ना गंझू एवं उमेश गंझू के पुराने रिकॉर्ड भी बहुत बढ़िया नहीं है। सुनें क्या बोले लातेहार के SP कुमार गौरव…
इस नेता को टपकाने की पूरी प्लानिंग बना ली थी, क्या बोले SP… देखें वीडियो #latehar #lateharsp #JharkhandNews #jharkhandupdates #Jharkhandpolice #ipskumargourav pic.twitter.com/uSjScHWUo1
— KohramLive (@KohramLive) February 2, 2025







