spot_img

सरस्वती पूजा पर DJ पर पूरी तरह रोक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : विद्या, विवेक और वाणी की देवी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव ने की, वहीं, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद खास रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुये CO संजय कुमार यादव ने साफ शब्दों में कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान DJ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पूजा पंडालों में केवल चोंगा के माध्यम से रिकॉर्डेड भक्ति गीत बजेंगे विसर्जन जुलूस में वाहनों की गति और सुरक्षा पर कड़ी नजर रहेगी। एनएच से गुजरने वाले जुलूसों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और रात से पहले ही प्रतिमा विसर्जन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को नियमों का पालन करना होगा।

अफवाह और हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस

वहीं सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। बैठक में CI शशिकांत कुमार, SI रवि रंजन, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया उपेन्द्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, मुखिया जानकी यादव, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, विस सह सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, मंडल सांसद प्रतिनिधि रिशु बर्नवाल, आशीष सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, हेलाल अख्तर, मोहन साव, नागेंद्र कुमार पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

spot_img

Related articles:

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...