spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, इस रोज बारिश का अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिसका असर खासतौर पर सुबह और रात के वक्त दिखेगा।

सुबह घना कोहरा और ठंडी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।विजिबिलिटी घटने से सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। हालांकि दिन में आंशिक बादल और हल्की धूप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड फिर चुभने लगेगी। राहत की खबर यह है कि मौजूदा ठंड ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं—अगले चार रोज में न्यूनतम तापमान 3–4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को उत्तर-पश्चिम झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए खास ध्यान जरूरी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...