Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। 24 में से 15 से ज्यादा जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा बोकारो रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। ठंडी हवायें अपना असर दिखायेंगी। भोरे-भोर मैदानी इलाकों में कोहरा छाये रहेगा। कहीं-कहीं हल्के बादल भी दिख सकते हैं। मौसम में इस बदलाव से अस्पताल में मरीजों की लाइनें लंबी होने लगी है। सुबह-सुबह ठंड और दोपहर में तेज धूप सेहत पर असर डाल रहा है।











