spot_img

SDO की चौपाल में कॉफी के कप में घुला भरोसा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा में श्रमिक दिवस की पूर्व संध्या कुछ अलग ही अंदाज में सजी। गढ़वा के सदर SDO संजय कुमार की पहल “कॉफी विद एसडीएम” ने मजदूरों के दिलों में भरोसे की नई लौ जला दी। कार्यक्रम में 50 से ज्यादा दैनिक मजदूर शामिल हुये। महिला कामगारों की उपस्थिति सबसे खास रही। मजदूरों ने चौपाल में खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। SDO संजय कुमार ने समझाया कि बाहर काम करने वाले श्रमिक श्रमाधान पोर्टल पर जरूर रजिस्ट्रेशन करायें।

इसके कई फायदें मिलेंगे, जैसे दुर्घटना या आपदा में सीधी आर्थिक मदद, सेफ्टी किट, औजार सहायता, बच्चों की छात्रवृत्ति, इलाज, मातृत्व और विवाह सहायता, पेंशन योजनाओं का लाभ। मौके पर ही 15 श्रमिकों को लेबर कार्ड दिये गये। 10 नये कामगारों का पंजीकरण किया गया। इस पहल ने साबित कर दिया कि जब प्रशासन संवेदनशील हो, तो बदलाव दूर नहीं और जब संवाद खुला हो तो हर समस्या का हल मिलता है।

से भी पढ़ें : Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…

से भी पढ़ें : NH-31 खू’न से हुआ लाल, CISF जवान, पत्नी और…

SDO ने बिचौलियों को खुली चेतावनी दी 

श्रमिकों ने कमीशनखोरी की खुलकर शिकायत की। इसपर SDO ने साफ कहा कि किसी बिचौलिये के चक्कर में मत पड़िये। कोई पैसे मांगे तो सीधे मुझे फोन करें। अपना निजी नंबर तक साझा कर दिया। प्रमिला देवी, नीता देवी, सीमा देवी ने आवास योजना नहीं मिलने की शिकायत की, दिव्यांग रविकांत भारती को ₹10,000 सहायता + ₹1000 मासिक पेंशन की प्रक्रिया समझाई गई। अनीता देवी, किरण कुमारी के बच्चों के स्कूल नामांकन में मदद करने का भरोसा दिया गया। सुखनी देवी के खराब चापाकल पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिये गये।

सम्मान मिला तो चेहरे खिल उठे

पुरुष श्रमिकों को गमछा, महिला श्रमिकों को स्टॉल (अंग वस्त्र) एवं बच्चों को जूते-चप्पल दिये गये। SDO संजय कुमार ने संदेश दिया कि  “मजदूरों का सम्मान करना कोई एहसान नहीं, यह समाज का कर्तव्य है। विकास की असली नींव हमारे श्रमिक भाई-बहन ही हैं।”

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।