Kohramlive : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुये नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक ब्राजीलियाई यात्री को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब 23 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी यात्री विदेश से भारत पहुंचा था और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके सामान से भारी मात्रा में कोकीन बरामद हुई। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 23 करोड़ रुपये बताई जा रही है। NCB अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप किसके लिये लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा और निगरानी और कड़ी कर दी गई है।
JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...
झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें
Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...
7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका
7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S
Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें
Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...




