Kohramlive : कोयला कर्मियों को इस साल 93,750 रुपये बोनस मिलेगा। बीते साल उन्हें 85 हजार रुपये बोनस मिला था। इस साल इसमें पूरे 8750 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ये रकम 9 अक्टूबर से पहले कर्मचारियों के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जायेंगे। 2 लाख से ज्यादा कोयलाकर्मियों को ये लाभ मिलेगा। बीते कल नई दिल्ली में कोल इंडिया प्रबंधन और यूनियन की बैठक में यह फैसला लिया गया। कोल इंडिया को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 37,369 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, इसी आधार पर बोनस तय किया गया। बैठक में कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद, सीएमडी, निदेशक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुये। वहीं यूनियन की तरफ से बीएमएस के सुधीर एच घुरडे, मजरुल हक अंसारी, यदागिरी सथैया, एचएमएस के शिवकुमार यादव, नाथूलाल पांडेय, रियाज अहमद, एटक के रमेंद्र कुमार-हरिद्वार सिंह और सीटू के डीडी रामानंदन-आरपी सिंह मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी












