kohramlive desk : कोयला घोटाला मामले में जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट ED ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के MPअभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। सबको पता है कि अभिषेक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे हैं। अभिषेक बनर्जी को 6 सितंबर को और उनकी पत्नी को 1 सितंबर को पेश होने को कहा गया है। इन दोनों के अलावा तीन अन्य लोगों को भी समन जारी किया गया है।
फंड के एवज में बोगस एग्रीमेंट
अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी में ऐसी कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों से फंड ट्रांसफर करवाए हैं, जो कोयला घोटाले में शामिल रहे हैं। आरोप यह भी है कि फंड के एवज में उन कंपनियों से बोगस एग्रीमेंट करवाए गए थे। कोयला घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।
झारखंड और बंगाल में कोयला खनन
पिछले साल 27 नवंबर को सीबीआई की कोलकाता एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के लीजहोल्ड एरिया से कोयले के अवैध खनन और उठाव के संबंध में भ्रष्टाचार और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया था। ECL सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला खनन करती है।
Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार
Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…
Read more:डेढ़ माह पहले हुआ था अंतिम संस्कार, अचानक आकर बोली मैं जिंदा हूं…
Read more:घर से भागी रानी बनी दारोगा दीपक की दुल्हन, देखें वीडियो
Read more:चंद मिनटों में बैंक खाता खाली करने में माहिर लोगों को देखें…
Read more:मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
Read more:कभी पकड़ने तक की कोशिश नहीं हुई, सिर्फ दिखावे के लिए कुर्की






